Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : बुरहानपुर- खेत में गाय चराने गए युवकों पर चीते...

M.P News : बुरहानपुर- खेत में गाय चराने गए युवकों पर चीते का हमला, दो घायल

Burhanpur cheetah attack two injured Golkheda village : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम गोलखेड़ा में उस समय दहशत फैल गई जब एक चीते ने दो युवकों पर अचानक हमला कर दिया। दोनों युवक खेत में गाय चराने गए थे, तभी यह घटना घटी।

पहले गाय पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, चीते ने पहले खेत में चर रही एक गाय पर हमला किया। इस दौरान गाय को बचाने की कोशिश में एक युवक आगे बढ़ा, लेकिन चीते ने उस पर भी हमला कर दिया।

दूसरे भाई पर भी किया हमला

घटना के दौरान दूसरे युवक ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन चीते ने उस पर भी हमला कर दिया। इस अचानक हमले से दोनों युवक घायल हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने मिलकर भगाया चीता

हमले के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और शोर मचाकर किसी तरह चीते को वहां से भगाया। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण बड़ी घटना टल गई।
Read more : भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर का खौफ, 5 मवेशियों का शिकार, 7 गांवों में दहशत

अस्पताल में चल रहा इलाज

दोनों घायलों को तुरंत निजी वाहन की मदद से बुरहानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल दोनों की हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और वन्यजीव के मूवमेंट पर नियंत्रण की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here