Sunday, May 17, 2026
36.1 C
Raipur

Top 10 News Today 9 Jun 2025 : निशाने पर आज : राजा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा पत्नी सोनम ही निकली कातिल, IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद, ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरे यात्री, 5 की मौत, समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी और अहम ख़बरें…..

Top 10 News Today 9 Jun 2025 : आज की प्रमुख सुर्खियों में सनसनीखेज राजा हत्याकांड से चौंकाने वाला खुलासा – पत्नी सोनम ही निकली कातिल, वहीं छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद हो गए। महाराष्ट्र के ठाणे में चलती लोकल से गिरने से 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई। इसके अलावा राजनीति, अपराध, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और खेल जगत से जुड़ी 10 बड़ी और अहम खबरें जानिए बस एक नजर में

1 . राजा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी सोनम ने ही दी थी सुपारी, यूपी में किया आत्मसमर्पण

इंदौर। चर्चित राजा हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। लापता बताई जा रही राजा की पत्नी सोनम न केवल जिंदा मिली, बल्कि जांच में उसके ही पति की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। मेघालय के डीजीपी के मुताबिक, सोनम ने अपने पति की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने मामले में सोनम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी खबर

2 . Sukma IED Blast: IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद, TI और SDOP घायल

Sukma IED Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी नापाक हरकत को अंजाम दिया है, जहां आईईडी ब्लास्ट में कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आकाश गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे और माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गोलापल्ली की ओर से नए कैंप की स्थापना के बाद लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी (TI) और एसडीओपी (SDOP) भी घायल हुए हैं, जिससे इलाके में भारी सुरक्षा चिंता का माहौल बना हुआ है।

3 . ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरे यात्री, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल….

ठाणे। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। भीड़भाड़ के बीच ट्रेन में लटककर सफर कर रहे पांच यात्रियों की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ठाणे रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ, जहां भीड़ के चलते यात्री संतुलन खो बैठे और ट्रेन से नीचे गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए लोकल ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

4 . दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल : ‘सेवादार’ को इनाम, गांजा कनेक्शन वाला इंस्पेक्टर CIB में पास!

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में बीते कुछ महीनों से ट्रांसफर और पोस्टिंग का सिलसिला सुर्खियों में है। लेकिन इस बार मामला सिर्फ तबादलों का नहीं, बल्कि नियमों और नैतिकता की सीमाओं को लांघते हुए कुछ संदिग्ध चेहरों को अहम पदों तक पहुंचाने का है। सूत्रों के मुताबिक, एक ऐसे आरपीएफ इंस्पेक्टर, जिस पर गांजा तस्करों से साठगांठ का आरोप लग चुका है और जिसे इसी कारण बिलासपुर से हटाकर नागपुर भेजा गया था, उसे अब CIB (Crime Intelligence Branch) में स्क्रिनिंग टेस्ट पास कराकर एक महत्वपूर्ण पद देने की तैयारी की जा रही है।

5 . Ship Explosion : कार्गो जहाज में विस्फोट, 50 कंटेनर समुद्र में समाए, 4 क्रू लापता

कोच्चि। Ship Explosion : केरल तट से लगभग 315 किलोमीटर दूर अरब सागर में कोलंबो से मुंबई जा रहे एक मालवाहक जहाज MV WAN HAI 503 में जोरदार धमाका हुआ, जिससे समुद्री व्यापारिक मार्ग पर हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद जहाज से करीब 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए, जबकि चार क्रू मेंबर अब भी लापता हैं। इस दुर्घटना में 5 अन्य क्रू सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

6 . आयकर विभाग का छापा : सर्राफा कारोबारी के घर से 26 करोड़ कैश, 90 करोड़ की संपत्ति जब्त….

नासिक। आयकर विभाग का छापा : महाराष्ट्र में कालेधन के खिलाफ आयकर विभाग ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। नासिक में एक नामी सर्राफा कारोबारी के घर पर हुई छापेमारी में आयकर टीम ने 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई करीब 30 घंटे तक चली, जिसमें टीम ने कारोबारी के ठिकानों पर लगातार छानबीन की। इतनी भारी मात्रा में नकदी मिलने से उसे गिनने में ही 14 घंटे लग गए। नकदी के अलावा दस्तावेजों, प्रॉपर्टी और लेन-देन के कई संदिग्ध रिकॉर्ड्स भी जब्त किए गए हैं।

7 . पिथौरा से लापता हुई वृद्ध महिला, आत्मदाह की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप

पिथौरा। प्रशासन से अपने घर की वापसी की गुहार लगाने वाली 70 वर्षीय वृद्ध महिला प्रतिभा मसीह अचानक लापता हो गई हैं। रविवार सुबह से अपनी बौद्धिक रूप से विकलांग बेटी और दो नातियों के साथ गायब होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि प्रतिभा मसीह ने कुछ दिन पहले कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित होकर आरोप लगाया था कि एक शिक्षिका ने धोखे से उसका घर हड़प लिया है। अपनी फरियाद में उन्होंने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर 10 जून तक उन्हें उनका घर वापस नहीं दिलाया गया, तो वे रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी।

8 . रायपुर में नार्को टेस्ट से खुलेगा खरोरा हत्याकांड का राज….

रायपुर। Narco Test In Raipur :  राजधानी में क्राइम इन्वेस्टिगेशन अब आधुनिक तकनीकों से एक नई दिशा की ओर बढ़ चला है। खरोरा थाने में पिछले एक साल से उलझे खलासी हत्याकांड की जांच अब नाकारे टेस्ट (NARCO Analysis) के जरिए निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकती है। खास बात यह है कि पहले पुलिस को इस टेस्ट के लिए संदिग्धों को हैदराबाद ले जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा रायपुर में ही उपलब्ध हो गई है।मामला खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव के पास स्थित एक राइस मिल (फूड एग्रो) का है, जहां एक साल पहले एक ट्रक के साथ आया खलासी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। कुछ घंटों बाद उसकी लाश राइस मिल की पानी की टंकी में मिली थी। शुरू में पुलिस को मामला सामान्य मौत जैसा लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या है।

9 . Bilaspur News : न्यायधानी की सेंट्रल जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुआ कैदी

बिलासपुर । Bilaspur News : न्यायधानी की सेंट्रल जेल से एक कैदी के हैरान कर देने वाले फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। चोरी के मामले में बंद आरोपी राजा गोंड ने जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफलता पा ली, जबकि वह दीवार करंट से घिरी हुई थी। यह घटना 8 जून की शाम की है, जब कैदी ने गार्ड की नजरों से बचकर यह दुस्साहसिक कदम उठाया।

10 . कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, MP का तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजनांदगांव/रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के सागर जिले से की गई है, जहां से मुख्य खरीदार काले बहाद्दुर सोनी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला 30 मार्च 2025 को सामने आया था जब राजनांदगांव के बोरतलाव थाना क्षेत्र में चांद-सूरज मेन रोड पर एक बोलेरो पिकअप (CG-10-BQ-0634) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान सब्जी के खाली कैरेट के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा करीब 243.54 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 36.53 लाख रुपये थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories