Bilaspur News : न्यायधानी की सेंट्रल जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुआ कैदी…..

Parivesh

बिलासपुर । Bilaspur News : न्यायधानी की सेंट्रल जेल से एक कैदी के हैरान कर देने वाले फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। चोरी के मामले में बंद आरोपी राजा गोंड ने जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफलता पा ली, जबकि वह दीवार करंट से घिरी हुई थी। यह घटना 8 जून की शाम की है, जब कैदी ने गार्ड की नजरों से बचकर यह दुस्साहसिक कदम उठाया।

Bilaspur News : चौंकाने वाली बात यह रही कि कैदी के फरार होने की जानकारी खुद उसके एक परिचित ने 112 नंबर पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। खोजबीन के कुछ घंटों बाद पुलिस ने उसे सरकंडा क्षेत्र से धर दबोचा और रात में ही दोबारा जेल में दाखिल करा दिया।

यह घटना सुरक्षा उपायों की गंभीर खामियों की ओर इशारा करती है। इतनी ऊंची और करंट युक्त दीवार को पार कर भागना न केवल सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करता है, बल्कि जेल प्रशासन की सतर्कता पर भी संदेह उत्पन्न करता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, और जेल प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *