Bhopal News : मुख्यमंत्री निवास में फिर गूंजी शहनाई : छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई संपन्न…

Parivesh

भोपाल। Bhopal News : मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर एक बार फिर खुशियों की शहनाई गूंजी। उनके छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डॉ. इशिता से सम्पन्न हुई। राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस पारिवारिक आयोजन में गरिमामय माहौल देखने को मिला।

सगाई समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। नवविवाहित जोड़े ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरे समय पारिवारिक भूमिका में नजर आए। उन्होंने मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया और बेटे के नए जीवन की शुरुआत पर आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री निवास में सजे-धजे पारंपरिक परिवेश ने इस आयोजन को खास बना दिया। सगाई समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *