Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh cg-weather-alert-rain-storm: मौसम विभाग की चेतावनी: घर से निकलने से पहले जान लें...

cg-weather-alert-rain-storm: मौसम विभाग की चेतावनी: घर से निकलने से पहले जान लें अगले 2 दिन का हाल

cg-weather-alert-rain-storm: यूपी से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन का असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया है और अगले दो दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

cg-weather-alert-rain-storm: पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

cg-weather-alert-rain-storm: मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

cg-weather-alert-rain-storm: राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here