Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh rewa-newlywed-suicide-case: रीवा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! नवविवाहित युवक ने...

rewa-newlywed-suicide-case: रीवा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! नवविवाहित युवक ने लगाई फांसी, दबंगों पर प्रताड़ना के आरोप

rewa-newlywed-suicide-case: रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बरवाह गांव में एक नवविवाहित युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने गांव के कुछ दबंगों पर युवक को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

rewa-newlywed-suicide-case: परिजनों के मुताबिक, युवक का गांव के कुछ लोगों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर करीब दो साल पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि एक दिन पहले भी युवक के साथ मारपीट की गई थी और उसे गंभीर धमकियां दी गई थीं। परिवार का कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना और दबाव से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया।

rewa-newlywed-suicide-case: घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here