Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Kharora News : अवैध शराब के खिलाफ केशला के जनप्रतिनिधि व समाजिक...

Kharora News : अवैध शराब के खिलाफ केशला के जनप्रतिनिधि व समाजिक संगठन व महिलाओं ने खोला मोर्चा

Kharora News
Kharora News

Kharora News : रोहित वर्मा/ खरोरा : खरोरा (छत्तीसगढ़): खरोरा के पास स्थित ग्राम पंचायत केशला में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने सख्त कदम उठाया है। गांव के चौक-चौराहों और गलियों में लंबे समय से चल रही अवैध शराब की बिक्री से परेशान होकर, गांव के लोगों ने एकजुट होकर शराब बेचने वालों (कोचियों) को अंतिम चेतावनी दी है।

Kharora News : इस विरोध प्रदर्शन में जनपद सदस्य श्रीमती सरोज भारद्वाज, सतनामी समाज के अध्यक्ष हरिकृतन भारद्वाज, महिला स्व-सहायता समूह और अन्य ग्रामवासी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर शराब कोचियों को अवैध बिक्री तुरंत बंद करने को कहा है।

Kharora News : महिला समूहों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान सतनामी समाज युवा संगठन के सदस्य और अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here