Gwalior News : हिस्ट्रीशीटर बंटी भदौरिया का वायरल वीडियो, बोला- “मुझे गुंडा बनने पर मजबूर किया गया, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया :ग्वालियर में सात दिन पहले हुए गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार की हत्या और उसके साथी के घायल होने के मामले में नया मोड़ आया है। हत्या का मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार सक्रिय बना हुआ है।

Gwalior News : रविवार को बंटी भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर 9 मिनट 36 सेकंड का एक वीडियो अपलोड कर खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है। वीडियो में उसने कहा कि भोला, हेमू और दीनू ने उसे गुंडा बनने पर मजबूर किया। उसका दावा है कि जेल से जमानत पर आने के बाद वह 12 हजार रुपए की नौकरी कर रहा था, लेकिन इन लोगों ने उस पर हमला किया, गोली चलाई और बार-बार उसके घर गुंडे भेजे।

Gwalior News : बंटी भदौरिया पर पहले से ही 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो एडिट किया हुआ प्रतीत होता है और इसे गैंग के मुख्य सरगना राहुल राजावत के प्रभाव में पोस्ट किया गया है।

Gwalior News : पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी शुरू कर दी है और बंटी की तलाश में कई टीमें बनाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक, वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। फिलहाल, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने बंटी भदौरिया पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया है और दावा किया है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *