Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Raipur

Virendra Tomar :वीरेंद्र तोमर ने पुलिस को पैसों के स्रोत को लेकर कई मनगढ़ंत कहानियां बताई: विधायक बनने के लिए करणी सेना के नाम पर कराता था धार्मिक आयोजन

Virendra Tomar : रायपुर। सूदखोरी के धंधे से आलीशान जिंदगी जीने वाले वीरेंद्र और रोहित तोमर में से पुलिस ने अब तक केवल वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया है। उसका भाई रोहित अभी फरार है। वीरेंद्र की गिरफ्तारी पुरानी बस्ती थाने में दर्ज सूदखोरी, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले में की गई थी। सीएसपी राजेश देवांगन के अनुसार, रोहित की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

Virendra Tomar : पुलिस पूछताछ में वीरेंद्र तोमर ने अपनी संपत्ति और पैसों के स्रोत को लेकर कई मनगढ़ंत कहानियां बताई हैं। उसने अपनी संपत्ति को मेहनत की कमाई बताते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वीरेंद्र ने दावा किया कि वह पहले किराए के मकान में रहकर अंडे का ठेला लगाता था, फिर ऑटो चलाने लगा और बाद में फल का कारोबार शुरू किया। उसी कारोबार से उसने ब्याज पर पैसे देना शुरू किया।

Virendra Tomar : हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाई ब्याज के धंधे से भारी कमाई करते थे और लोगों से न सिर्फ मूलधन व ब्याज वसूलते थे, बल्कि रकम चुकाने के बाद भी संपत्ति के दस्तावेज जबरन अपने कब्जे में ले लेते थे। पुलिस को वीरेंद्र के घर से कई कोरे स्टांप पेपर और संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

Virendra Tomar : पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र तोमर राजनीति में आने की कोशिश कर रहा था और विधायक बनने की महत्वाकांक्षा रखता था। इसके लिए वह करणी सेना के नाम पर धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम करवाता था। बताया जा रहा है कि उसने पिछले कुछ वर्षों में सूदखोरी के धंधे से दूरी बना ली थी और कारोबार अपने भतीजे के जरिए भाई रोहित को सौंप दिया था, ताकि भविष्य में चुनाव लड़ने में कोई कानूनी परेशानी न हो।

Virendra Tomar : खम्हारडीह निवासी जयदीप बैनर्जी ने वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में जयदीप ने बताया कि उसने वर्ष 2021 में जरूरत पड़ने पर 18 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, लेकिन अब तक दोनों भाइयों को 54 लाख रुपये चुका चुका है। इसके बावजूद दोनों उससे और पैसे की मांग कर रहे थे और दबाव बना रहे थे।

Virendra Tomar : पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और अपने भाई रोहित के ठिकाने के बारे में भी जानकारी देने से इंकार कर रहा है। पुलिस को शक है कि उसने अपनी गैरकानूनी कमाई को वैध दिखाने के लिए झूठी कहानियां गढ़ी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

वैलेंटाइंस डे पर सोने की कीमतों में तेज उछाल, चांदी सस्ती, बाजार में हलचल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : वैलेंटाइंस डे 2026 के मौके...

C.G News : रायपुर में सनी लियोनी का शो रद्द! बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजकों का फैसला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी रायपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds