Chhattisgarh Thagi Case : महिला को नौकरी का झांसा, असली DSP की फोटो इस्तेमाल कर की ब्लैकमेलिंग फिर 77 लाख की महा-ठगी…

Parivesh
Chhattisgarh Thagi Case

Chhattisgarh Thagi Case : रायपुर/बलरामपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है जिसने मध्यप्रदेश के चर्चित DSP संतोष पटेल की फोटो का इस्तेमाल कर एक महिला से 77 लाख रुपए की ठगी की! आरोपी ने खुद को DSP बताकर महिला के बेटों को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे पूरी रकम हड़प ली।

Chhattisgarh Thagi Case : यह चौंकाने वाला मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान संतोष कुमार पटेल (29 वर्ष) निवासी पड़खुरी पचोखर, थाना चुरहट, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ MORE : CG NEWS : ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

ठगी की पूरी स्क्रिप्ट: “मैं DSP हूं, तेरे बच्चों की नौकरी लगवा दूंगा”

जानकारी के मुताबिक आरोपी संतोष पटेल पहले ए. साईं कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर था। कुसमी में सड़क निर्माण के दौरान उसकी जान-पहचान स्थानीय महिला ललकी बाई से हुई। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदली, और 2018 से आरोपी ने महिला को यह कहकर झांसा देना शुरू किया कि “अब मैं DSP बन गया हूं, तेरे दोनों बेटों की भी नौकरी पुलिस में लगवा दूंगा।” इसके लिए उसने लाखों रुपये मांगे और 2018 से 2025 तक अलग-अलग किस्तों में 77 लाख रुपये ऐंठ लिए।

 पुलिस की कार्रवाई : MP में दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी

महिला के शिकायत दर्ज करवाने के बाद ASP विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में SDOP इम्मानुएल लकड़ा के नेतृत्व में कुसमी पुलिस की टीम मध्यप्रदेश रवाना हुई। तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को सीधी जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

READ MORE : Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा : जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल….

 प्रशासनिक सख्ती की मांग

स्थानीय नागरिकों ने ऐसे मामलों में राज्य स्तरीय ठगी सेल बनाने की मांग की है ताकि नौकरी और सरकारी पद के नाम पर चल रहे धोखाधड़ी नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *