Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा : जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल….

Parivesh
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके तहत वह अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के इस गरिमामय और निर्बाध दौरे की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए, मंत्रालय (महानदी भवन) में 11 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

READ MORE : CG News : ईडी-सीबीआई कार्रवाई से घिरे बघेल पिता-पुत्र सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, अहम सुनवाई आज….

इस बैठक में सभी प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही संबंधित जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दौरान सरगुजा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

READ MORE : CG BREAKING : बस्तर में NIA की बड़ी कार्रवाई: आईईडी विस्फोट मामले में 12 ठिकानों पर छापेमारी, नकदी और माओवादी सामग्री जब्त

मुख्य सचिव अपनी समीक्षा बैठक में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, आवागमन की सुविधाओं और प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *