Saturday, June 20, 2026
39.2 C
Raipur

India Pakistan Crisis : भारत के बढ़ी टेंशन! पाकिस्तान का मुनीर के सामने सरेंडर, बनें कमांडर ऑफ डिफेंस फोर्सेज, जानें पूरा माजरा

India Pakistan Crisis/नई दिल्ली: आख़िरकार पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने सैन्य ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की है। सरकार ने अपने संविधान में संशोधन के लिए 27वां संशोधन बिल पेश किया है, जिसके तहत एक नया पद चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनाया जाएगा। वहीं इस पद की जिम्मेदारी पाकिस्तान आर्मी चीफ असिम मुनीर को सौंपी जाएगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल ही में तनावपूर्ण घटनाएं हुई हैं।

नया पद और उसका महत्व
इस बाबत पाकिस्तान सरकार का कहना है कि नया पद तीनों सेनाओं—थल सेना, नौसेना और वायु सेना—के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा। राष्ट्रपति इस पद पर नियुक्ति प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर करेंगे। आमतौर पर आर्मी चीफ को ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनाया जाता है, लेकिन इस कदम से अब असिम मुनीर को तीनों सेनाओं का सर्वोच्च नेतृत्व मिलने वाला है।

ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक सीमा पर हालात
India Pakistan Crisis मामले पर पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम ऑपरेशन सिंदूर के बाद उठाया गया। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हवाई और सीमावर्ती हमलों के दौरान पाकिस्तान की कई सैन्य संपत्तियां नष्ट हुईं। F-16 सहित कई लड़ाकू विमान जमीन पर गिर गए। चार दिनों की लड़ाई के बाद पाकिस्तान ने लड़ाई रोकने की गुहार लगाई थी। इस घटना ने पाकिस्तान में सैन्य नेतृत्व और रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए।

Read More :How Pakistan Got Nuclear Power : इंदिरा गांधी के इनकार से पाकिस्तान बना न्यूक्लियर पावर! पूर्व CIA अधिकारी के इस खुलासे से सब हैरान

असिम मुनीर की बढ़ती ताकत
India Pakistan Crisis जानकारी दें कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद असिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया था, जो पाक सेना का दूसरा सबसे बड़ा पद है। अब संविधान में संशोधन कर उन्हें तीनों सेनाओं का प्रमुख बनाया जा रहा है। यह भारत-पाक सीमा पर रणनीतिक संतुलन को प्रभावित करने वाला कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की बढ़ती हवाई और सीमा सुरक्षा क्षमता ने पाकिस्तान को इस कदम के लिए प्रेरित किया।

भारत के लिए रणनीतिक चुनौती
भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह के बदलाव से भारत की सुरक्षा और रणनीतिक योजना पर असर पड़ सकता है। भारत को न केवल सीमाओं की निगरानी बढ़ानी होगी, बल्कि पाकिस्तान की नई सैन्य संरचना और समन्वित संचालन के लिए रणनीतिक तैयारियों को भी मजबूत करना होगा।

Read More : Pakistan News : शहबाज शरीफ सरकार का मुनीर के सामने सरेंडर! न्‍यूक्‍ल‍ियर बटन से लेकर अटैक का ‘फैसला’ सब होगा ‘तानाशाह’ की मुट्ठी में

देखा जाए तो, पाकिस्तान में असिम मुनीर के हाथों इतनी बड़ी शक्ति का केंद्रित होना, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और भविष्य की संभावित घटनाओं के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। इस बाबत विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम पाकिस्तान की सैन्य मजबूती और भारत के खिलाफ रणनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश का हिस्सा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories