Indore Crime News : फुटपाथ पर सो रहे शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या….

Parivesh

इंदौर | Indore Crime News : इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। नंदलालपुरा मेन रोड पर मसाले की दुकान के बाहर फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह जब खून से लथपथ शव देखा गया तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नारायण पिता हीरालाल के रूप में हुई है, जो सूर्य परिसर स्थित एक दुकान में काम करता था और मूलतः सिवनी मालवा का रहने वाला था। रात में वह एक मल्टी के नीचे सोता था, तभी किसी अज्ञात बदमाश ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक का भाई भोपाल में सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी है।

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *