सुलह की शर्त में पत्नी ने रखी धर्म परिवर्तन की मांग, थाने पहुंचा पति, जानें पूरा मामला

Parivesh

बिलासपुर। दहेज प्रताड़ना मामले में पति-पत्नी के बीच सुलह की कोशिश उस वक्त पेचीदा हो गई, जब पत्नी ने ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। मामला तब सामने आया जब पति सुलह के लिए पत्नी से मिलने पहुंचा, लेकिन पत्नी ने साथ रहने के लिए धर्म परिवर्तन की अनिवार्यता जताई।

इस अप्रत्याशित मांग से आहत पति ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फिलहाल मामला शून्य में दर्ज करते हुए जांच की प्रक्रिया मध्यप्रदेश पुलिस को स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि संबंधित घटना क्षेत्र मध्यप्रदेश में आता है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और इसमें सामाजिक एवं धार्मिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। धर्म परिवर्तन की शर्त को लेकर यह मामला अब कानूनी और सामाजिक बहस का भी विषय बन सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *