Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime News : रायपुर के हीरापुर इलाके में धमाका, मोहल्ले में...

Raipur Crime News : रायपुर के हीरापुर इलाके में धमाका, मोहल्ले में फैली दहशत, CCTV खंगाल रही पुलिस

Raipur Crime News
Raipur Crime News

Raipur Crime News : रायपुर : रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के घर पर देर रात हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Raipur Crime News : जानकारी के मुताबिक, कबीर नगर निवासी रिंकु तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर के एलआईजी-922 मकान में रहती हैं।

Raipur Crime News : पीड़िता के अनुसार, 24 मई 2026 की रात करीब 1 बजे सोनू पटेल, आकाश पासवान, एक युवती और तीन अन्य युवक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर के बाहर बम जैसे पटाखे फेंके, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Raipur Crime News : इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, उस समय घर का मुख्य गेट बंद था, इसलिए आरोपी अंदर नहीं घुस पाए।

Raipur Crime News : पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे। जब परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन करने की बात कही, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया।

Raipur Crime News : मामले की सूचना मिलने के बाद कबीर नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here