पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं….

Parivesh

छतरपुर |बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादास्पद बयान से सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बने तनाव को लेकर पाकिस्तान पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद है, यह कभी नहीं सुधर सकता।” उन्होंने आगे कहा कि “जैसे कुत्ते की पूंछ को पुंगरिया में भी डालो तो भी वो टेढ़ी ही निकलती है, वैसा ही हाल पाकिस्तान का है।”

पंडित शास्त्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीमा पर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण बने हुए हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां इसे लेकर बहस भी शुरू हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *