Indore News: इंदौर : शहर में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण गहरा रहा है, क्योंकि दिव्य सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ मूल अंशों के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता है।
दरअसल करीब 1000 वर्षों बाद प्राप्त इन प्राचीन अवशेषों का पहली बार सार्वजनिक अनावरण किया जा रहा है। इतिहास में लंबे समय तक गुम रहे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 11 अंश अब मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न शहरों में दर्शन के लिए ले जाए जा रहे हैं। यह अवसर भक्तों को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत से सीधे जुड़ने का अनोखा अनुभव प्रदान करेगा।
Indore News: वैज्ञानिक परीक्षणों में इन शिवलिंग-अंशों ने शोधकर्ताओं को भी चकित किया। सामान्य चुंबकीय तत्वों के विपरीत, इनमें पाया गया विशिष्ट चुंबकीय क्षेत्र तथा इनके अंदर लोहे की अत्यल्प मात्रा ने भूवैज्ञानिकों को भी हैरान किया है। यही कारण है कि इन अवशेषों का दर्शन कई लोगों के लिए भावनाओं औरआध्यात्मिक अनुभूति से भरा क्षण बन रहा है। सोमनाथ में पुनः प्रतिष्ठा से पहले ये पवित्र अवशेष देशभर की यात्रा पर हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इनके दर्शन कर सकें।









