Indore Bobile Blast : चार्जिंग पर बात करते वक्त ब्लास्ट हुआ मोबाइल, मासूम की मौत…..

Parivesh

इंदौर | Indore Bobile Blast : इंदौर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां मोबाइल ब्लास्ट की वजह से 14 साल की बच्ची की जान चली गई। गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई यह नाबालिग बच्ची मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बातचीत कर रही थी, तभी अचानक फोन में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया।

हादसे के बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल चार्जिंग पर था और अत्यधिक गर्मी की वजह से डिवाइस ओवरहीट होकर फट गया।

यह घटना न सिर्फ तकनीकी लापरवाही की चेतावनी है, बल्कि उन लाखों परिवारों के लिए सबक भी है, जो बच्चों को लंबे समय तक चार्जिंग पर लगे मोबाइल के साथ खेलने या बात करने देते हैं।

विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि गर्मी के मौसम में मोबाइल डिवाइस ओवरचार्जिंग और इस्तेमाल से विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है। इस घटना ने लोगों को मोबाइल इस्तेमाल को लेकर सतर्क होने पर मजबूर कर दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *