Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa MP News : बेरहम युवक की बर्बरता, गर्भवती गाय को मरते...

Rewa MP News : बेरहम युवक की बर्बरता, गर्भवती गाय को मरते दम तक पीटा….

Rewa MP News
Rewa MP News

Rewa MP News : रीवा | रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के दुआरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेरहम युवक ने गर्भवती गाय को सरेआम पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान विष्णु लोनिया के रूप में हुई है, जबकि मृत गाय श्यामाचरण पटेल की बताई जा रही है।

Rewa MP News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने सड़क के बीचों-बीच पत्थर और डंडों से लगातार प्रहार किए, जब तक गाय ने दम नहीं तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। दर्द से कराह रही गाय की हालत देखकर भी युवक रुकने के बजाय और बेरहमी से मारता रहा।

पीड़ित मालिक श्यामाचरण पटेल का कहना है कि वह रोज की तरह अपनी गाय को चरने के लिए छोड़कर गया था, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया। वहीं संतोषी पटेल ने बताया कि घटना उनके सामने हुई और आरोपी बिना किसी कारण निर्दयता से गाय को मारता रहा।

गांव वालों ने डायल 100 पर कई बार कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर समय पर नहीं पहुंची। घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और तनाव का माहौल है।

एसपी विवेक सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here