Gwalior News : जान पर रील भारी, दो पहिया पर दौड़ती ऑटो का स्टंट, सड़क पर दहशत, वीडियो वायरल…

Parivesh
Gwalior News

ग्वालियर। Gwalior News : शहर की सड़कों पर स्टंटबाजों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुरार थाना क्षेत्र के बारादरी चौराहे का है, जहां एक ऑटो चालक दो पहियों पर खतरनाक स्टंट करता नजर आया। सड़क पर तेज रफ्तार में ऑटो को दो पहियों पर दौड़ाते हुए चालक ने न सिर्फ अपनी बल्कि राहगीरों की जान भी खतरे में डाल दी। इस हैरान कर देने वाले करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gwalior News : वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो चालक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए फिल्मी अंदाज में स्टंट कर रहा है। चौराहे पर मौजूद लोग सहम गए और कई राहगीरों को जान बचाकर इधर-उधर भागते भी देखा गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। मुरार थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाज ऑटो चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने भी वीडियो की पुष्टि की है और ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसे जोखिमभरे स्टंट न करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, क्योंकि एक रील के लिए किया गया यह खेल किसी की जान ले सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *