MP Dhar News : CMO की प्रताड़ना से तंग आकर नगर परिषद कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप….

Parivesh
MP Dhar News

धार | MP Dhar News : धार जिले के सरदारपुर में नगर परिषद के कर्मचारी राजेश सांकला की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। रविवार शाम उनका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने नगर परिषद के CMO और दरोगा पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

MP Dhar News : राजेश सांकला कचरा वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे, लेकिन परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से उन्हें जबरन दूसरी ड्यूटी दी जा रही थी और लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की थी।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सरदारपुर-राजगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और CMO व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल से ले जाने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी और तहसीलदार की समझाइश के बाद धरना खत्म किया गया।

MP Dhar News

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे पीयूष ने बताया कि तीन महीने से उसके पिता तनाव में थे और उन्होंने कई बार अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। रविवार को जब परिवार अन्य कार्यक्रम में गया था, उसी दौरान राजेश ने आत्महत्या कर ली।

यह मामला न केवल एक संवेदनशील आत्महत्या का है बल्कि स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन अब जांच कर रहा है कि आत्महत्या के पीछे किन हालातों ने पीड़ित को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *