Sunday, August 30, 2026
Home Madhya Pradesh Minister Rakesh Singh : 26 जून को होगा “प्राकृतिक खेती के नाम...

Minister Rakesh Singh : 26 जून को होगा “प्राकृतिक खेती के नाम – चौपाल”, मुख्यमंत्री और गुजरात राज्यपाल रहेंगे शामिल, मंत्री राकेश सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा

Minister Rakesh Singh
Minister Rakesh Singh

Minister Rakesh Singh : जबलपुर : रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान और प्राकृतिक खेती के लाभ की जानकारी किसानों और आम जनों को मिले और किसान प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता दे इसके लिए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर “प्राकृतिक खेती के नाम – चौपाल” का आयोजन 26 जून को जबलपुर के मानस भवन में किया जाएगा जिस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना रहेंगे।

 

Minister Rakesh Singh : इसके साथ ही कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम में जबलपुर जिले के किसानों को आमंत्रित किया गया है 26 जून को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने निरक्षण कर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

 

Minister Rakesh Singh : इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया की हमारा देश कृषि प्रधान है, हमारी अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ कृषि है किंतु वर्तमान परिदृश्य में हम जिस तरह अन्न, फल या अन्य कृषि उत्पादों का उपभोग कर रहे है वह किसी भी तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी नही है, विभिन्न अध्यनो और शोध के बाद यह पाया कि आज खेती के लिए हमारे किसान रसायनों पर निर्भर हो रहे है जिससे न केवल भूमि की उर्वरकता कम हो रही बल्कि लोगो की सेहत पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है तब मन में विचार आया है हमारे क्षेत्र के किसानों को रसायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी होना चाहिए.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here