Sunday, August 30, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Breaking : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लोकेंद्र तोमर हिरासत...

Gwalior Breaking : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लोकेंद्र तोमर हिरासत में – शिलांग पुलिस को सौंपने की तैयारी

Gwalior Breaking
Gwalior Breaking

Gwalior Breaking : ग्वालियर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्वालियर पुलिस ने लोकेंद्र तोमर को गांधी नगर इलाके से हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस उसे 2-3 घंटे के भीतर शिलांग पुलिस के हवाले करेगी।

Gwalior Breaking : लोकेंद्र तोमर के पास से **सोनम रघुवंशी की लाइसेंसी पिस्टल और 5 लाख रुपये नगद से भरा बैग भी बरामद किया गया है।गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से ही लोकेंद्र तोमर फरार चल रहा था और इस मामले में उसका नाम सामने आया था। शिलांग पुलिस ने पहले ही उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए थे और ग्वालियर पुलिस को सूचना दी गई थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।

Gwalior Breaking : फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग भेजा जाएगा। यह गिरफ्तारी हत्याकांड की जांच में एक बड़ा मोड़ मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here