Bhopal Crime News : ट्यूशन टीचर ने पार की हदें, स्टूडेंट की मां से रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

Parivesh
Bhopal Crime News

भोपाल, 7 जुलाई 2025 : Bhopal Crime News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होम ट्यूटर पर अपनी नाबालिग छात्रा की मां के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Bhopal Crime News : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पीड़िता के बच्चों को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था। इसी दौरान उसने महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

पर्सनल वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने न केवल उसके निजी वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया। आरोपी की इन हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और ऐशबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

FIR दर्ज, आरोपी फरार

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, घटना के बाद से आरोपी फरार है और अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *