MP Govt Bharti: मध्यप्रदेश में 2 लाख पदों पर भर्ती का ऐलान, 18 हजार पुलिस और 10 हजार शिक्षक पद शामिल

Anuj Nirala
MP Government Jobs,

[nishaanebaz.com] MP Govt Bharti: ओरछा। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में 2 लाख पदों पर भर्ती किए जाने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें पुलिस विभाग के 18 हजार से अधिक पद और स्कूल शिक्षा विभाग में करीब 10 हजार शिक्षक पद शामिल हैं।

सीएम के इस ऐलान से सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं को बड़ी उम्मीद जगी है। सरकार का कहना है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को चिह्नित कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

पुलिस विभाग में 18 हजार से ज्यादा भर्तियां

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।पुलिस बल में नई भर्ती से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं।

Rewa News: 4 महीने की मासूम के गले में फंसा पायल का टुकड़ा, झाड़-फूंक में उलझा परिवार; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

10 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी

मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग में भी करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती किए जाने की जानकारी दी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रिक्त शिक्षक पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से पदों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है।इन भर्तियों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी अवसर मिलने की उम्मीद है।

किसानों को दिन में पर्याप्त बिजली देने पर जोर

ओरछा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है।सरकार का फोकस कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों को बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर है। दिन में बिजली मिलने से किसानों को सिंचाई के लिए रात में निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

गांव, गरीब, युवा और किसान सरकार के चार आधार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार विकास के लिए चार प्रमुख आधारों पर काम कर रही है। इनमें गांवों का विकास, गरीबों का सम्मान, युवाओं को रोजगार और किसानों को सहयोग शामिल हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आर्थिक कारणों से बंद नहीं की गई हैं और विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं है।

4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा प्रदेश का बजट

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य का बजट अब बढ़कर करीब 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार निवेश और योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया जा रहा है।

Bhopal News: 16 इलाकों में आज नगर निगम का बड़ा एक्शन, रहवासी क्षेत्रों में चल रही दुकानों पर होगी सीलिंग

धार्मिक पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार और राजस्व

मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन को प्रदेश की अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि महाकाल लोक के विकास के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या और पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।इसी तरह प्रदेश के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

2028 को बहनों को समर्पित करने का संकेत

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 को बहनों को समर्पित वर्ष बनाया जाएगा। इससे आने वाले समय में महिला कल्याण और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर सरकार का फोकस बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार का लक्ष्य विकास के साथ युवाओं को रोजगार, किसानों को सुविधा और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम करना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *