Kisan Jawan Savidhan : बारिश में भीगती रही भीड़, गरजते रहे खड़गे : छत्तीसगढ़ की जनता साथ है, हमें कोई नहीं हरा सकता

Parivesh
Kisan Jawan Savidhan

रायपुर। Kisan Jawan Savidhan : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बारिश भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जोश को रोक नहीं सकी। ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बारिश में भी डटे समर्थकों को देख भावुक होकर कहा – “आपका यहां आना बताता है कि हम साथ हैं, और जब साथ हैं तो हमें कोई नहीं हरा सकता।”

 Kisan Jawan Savidhan : भीगे मंच से खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तीखे शब्दों में घेरा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “शाह बार-बार छत्तीसगढ़ क्यों आते हैं? क्या यह उनका घर है या ससुराल?” उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तंज कसा – “यहां के सीएम को बैठो कहो तो बैठते हैं, उठो कहो तो उठते हैं, फिर भी पद नहीं छोड़ते।”

झूठों के सरदार और डबल इंजन पर हमला

खड़गे ने भाजपा की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “ये लोग डबल इंजन की बात करते हैं, लेकिन एक बड़ा इंजन गुलामगिरी का है और दूसरा छोटा, ऐसे में गाड़ी कहां चलेगी?” उन्होंने मोदी सरकार पर जवानों और किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि 11 साल में छत्तीसगढ़ पर 47 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया गया।

PM मीटिंग से गायब, देश की बेइज्जती

हाल ही में हुए पहलगाम हमले को लेकर भी खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दो बार राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मीटिंग हुई, लेकिन प्रधानमंत्री उसमें शामिल नहीं हुए। क्या इससे बड़ी शर्म की बात और कुछ हो सकती है?”सभा का समापन ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिसमें भारी बारिश के बीच भी लोगों की भारी मौजूदगी कांग्रेस की एकजुटता और उत्साह की झलक दिखा रही थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *