Dewas Blast Case: टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी मुकेश विज एयरपोर्ट से गिरफ्तार, एक और आरोपी दिल्ली से दबोचा गया

Dewas Blast Case: देवास (मध्य प्रदेश)। चर्चित टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुकेश विज को नई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से पकड़ लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Dewas Blast Case:पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मुकेश विज चीन के ग्वांग्झू शहर से भारत लौटा था। जैसे ही वह फ्लाइट से नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पहले से अलर्ट देवास पुलिस की विशेष टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

READ MORE: Ratlam Crime Update: रतलाम में चोरी की डबल वारदात: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया 12 लाख की चोरी का खुलासा, उधर सैलाना के मुख्य बाजार में ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवर गायब

Dewas Blast Case:इस मामले में एक अन्य फरार आरोपी महेश चौहान, निवासी उत्तराखंड को भी दिल्ली में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को देवास लाकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Dewas Blast Case:इससे पहले फैक्ट्री के लाइसेंसी अनिल मालवीय, मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज और संयुक्त संचालक कपिल विज को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Dewas Blast Case:देवास एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि इस गंभीर मामले की जांच के लिए 13 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दिल्ली सहित कई स्थानों पर दबिश दे रही थी। दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

Dewas Blast Case:पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पर लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके चलते जैसे ही वह विदेश से लौटकर एयरपोर्ट पहुंचा, उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

READ MORE: RCB Playoffs: प्लेऑफ से पहले आरसीबी (RCB) के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, चोट के बाद धाकड़ ओपनर फिल सॉल्ट की हो रही है वापसी

Dewas Blast Case:यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देशों और पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में की गई है। मामले की जांच उज्जैन जोन एडीजी और रेंज डीआईजी की निगरानी में की जा रही है।

Dewas Blast Case:पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories