Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Dewas Firecracker Factory Blast :देवास फटाका फैक्ट्री विस्फोट केस: असली मालिक पर...

Dewas Firecracker Factory Blast :देवास फटाका फैक्ट्री विस्फोट केस: असली मालिक पर भी FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना

Dewas Firecracker Factory Blast :मध्यप्रदेश के देवास जिले के ग्राम टोंककला में हुई फटाका फैक्ट्री विस्फोट की घटना में पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के तीसरे दिन पुलिस ने फैक्ट्री के असली मालिक और वेयरहाउस किराए पर लेकर विस्फोटक सामग्री रखने वाले मुकेश विज (निवासी नई दिल्ली) के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

Dewas Firecracker Factory Blast :घटना के बाद जांच तेज करते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों को दिल्ली रवाना किया है। टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जाएं।

READ MORE: Digvijaya Singh on Bhojshala: ग्वालियर में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, भोजशाला, NEET और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पहले से दो आरोपियों पर NSA की कार्रवाई

Dewas Firecracker Factory Blast :इस मामले में पहले ही पुलिस ने अनिल मालवीय और आजाद खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों पर रासुका (NSA) लगाई गई है और उनके खिलाफ प्रोटेक्शन वारंट जारी करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

जांच में खुल रहे कई बड़े राज

Dewas Firecracker Factory Blast :फटाका फैक्ट्री विस्फोट को लेकर पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण से जुड़े कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं।

READ MORE: MP Mauganj Water Crisis: मऊगंज में प्यास से बेहाल ग्रामीण, 45 डिग्री गर्मी में खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे आदिवासी परिवार

Dewas Firecracker Factory Blast :पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री कैसे पहुंची और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका रही।फिलहाल पुलिस की टीमें दिल्ली में दबिश देकर आरोपी मुकेश विज की तलाश कर रही हैं, जबकि पूरे मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here