UPSC पास अभ्यर्थियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये : सीएम साय

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं को राज्य शासन की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ऐसे प्रतिभागियों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।

नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह राशि नगर निगमों की “महापौर सम्मान निधि” के तहत दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है।

राज्य शासन की इस घोषणा से प्रदेश के हजारों प्रतियोगी युवाओं में उत्साह का माहौल है और इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है जो उच्चस्तरीय सेवाओं में प्रदेश की भागीदारी को बढ़ावा देगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories