Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : ग्वालियर की सड़कें बनी मौत का गड्ढा! सिटी सेंटर...

Gwalior News : ग्वालियर की सड़कें बनी मौत का गड्ढा! सिटी सेंटर में नई सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News :ग्वालियर : ग्वालियर में भ्रष्टाचार की पोल एक बार फिर खुल गई है। शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में हाल ही में बनी सड़क अचानक धंस गई, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Gwalior News :इस हादसे ने नगर निगम और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट इन दिनों शहर में सड़कों की हालत का निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन उसी दौरान एक और नई बनी सड़क की ये हालत सामने आना बेहद चौंकाने वाला है।

Gwalior News :महल रोड, एयरटेल ऑफिस के सामने की रोड, सिटी सेंटर, जिंदगी छावनी, महाराजपुरा रोड जैसी दर्जनों सड़कें हैं जो अभी भी खस्ताहाल हैं और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। स्थानीय लोग और वाहन चालक प्रशासन की लापरवाही से नाराज़ हैं और मांग कर रहे हैं कि दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि ग्वालियर की सड़कें अब सिर्फ सफर का रास्ता नहीं, हादसों का खतरा बनती जा रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here