Bilaspur Cyber Fraud : गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से लाखों की ठगी…

Parivesh

बिलासपुर। Bilaspur Cyber Fraud : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर पहले विदेशी नागरिक बनकर युवती से दोस्ती की, फिर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 6.25 लाख रुपये की ठगी कर ली।

जानकारी के अनुसार, युवक ने युवती से चैटिंग कर भरोसे का रिश्ता कायम किया और कुछ दिन बाद बताया कि वह उसे हीरे की अंगूठी और अन्य महंगे गिफ्ट भेज रहा है। इसके बाद युवती को फोन आया कि कस्टम डिपार्टमेंट में गिफ्ट अटका है और छुड़ाने के लिए टैक्स जमा करना होगा।

भरोसे में आई युवती ने अलग-अलग किस्तों में 6.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब गिफ्ट नहीं आया और आरोपी गायब हो गया, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अनजान दोस्ती से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *