Durg Crime : मजदूर की पत्थर मारकर हत्या, साथी मजदूर गिरफ्तार – लेनदेन के विवाद में उतरा था मौत के घाट

Sanjay Sahu
Durg Crime

Durg Crime : दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम जाताघर्रा में 17 जुलाई की शाम एक मजदूर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक मानसिंह वल्के की हत्या उसी के साथी मजदूर कैलाश बिसेन ने की थी। हत्या की वजह पैसे के लेन-देन का विवाद था, जो शराब के नशे में हिंसक झगड़े में बदल गया।

Durg Crime : पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को शाम करीब 7 बजे मानसिंह और आरोपी कैलाश बिसेन ने झोपड़ी में साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी झगड़े में आरोपी कैलाश ने पास ही पड़े एक बड़े पत्थर से मानसिंह के सिर के पिछले हिस्से पर जानलेवा वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Durg Crime : घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों मजदूर ग्राम जाताघर्रा और कन्हारपुरी के बीच एक निर्माणाधीन पुल के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे और वहीं मजदूरी कर रहे थे।

Durg Crime : संदेह के आधार पर जब पुलिस ने बालाघाट निवासी कैलाश बिसेन को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धमधा थाना पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *