Gwalior Crime : पुलवामा की नाबालिक को भगाने वाला ग्वालियर का युवक फरार, कश्मीर पुलिस ने देर रात पिता-पुत्र को हिरासत में लिया

Sanjay Sahu
Gwalior Crime

Gwalior Crime : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में देर रात कश्मीर पुलिस ने दबिश देकर एक पिता पुत्र को हिरासत में लिया है, आप है की जिन लोगों को कश्मीर पुलिस ने ग्वालियर से हिरासत में लिया है उनके एक बेटे ने कश्मीर के पुलवामा से एक 17 साल की नाबालिक लड़की का अपहरण किया है, बताया गया है की ग्वालियर के रायडू गांव का रहने वाला विशाल शर्मा 4 महीने पहले पुलवामा से नाबालिक को भगाकर ग्वालियर लाया था इसके बाद कश्मीर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था और जिसकी लोकेशन ग्वालियर के रायरू गांव में मिली थी.

Gwalior Crime : जिसका खुलासा नाबालिक के व्हाट्सएप चैट से हुआ था, कश्मीर पुलिस लगातार आरोपी विशाल शर्मा को ढूंढने का प्रयास कर रही है जिसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी लेकिन आरोपी विशाल अभी भी फरार हैं और नाबालिक का भी कोई सुराग नहीं लगा है, और इसी को लेकर देर रात कश्मीर पुलिस ने ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पुलिस की सहायता लेकर आरोपी के घर पर दबिश देकर उसके भाई और पिता को हिरासत में लिया है.

 

Gwalior Crime : इससे पहले नाबालिक युवती के भाइयों ने ग्वालियर पुलिस को 4 महीने पहले शिकायत भी दर्ज कराई थी और उसके बाद कश्मीर के पुलवामा में आरोपी विशाल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था आरोपी विशाल पेशे से ट्रक ड्राइवर है, कश्मीर पुलिस आरोपी के पिता पुत्र को विरासत में लेकर पुलवामा ले गई है और अब उनसे पूछताछ कर फरार आरोपी और नाबालिक का पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *