Kinetic Scooter : 41 साल बाद लौट रहा है इंडिया का सबसे पॉपुलर स्कूटर – अब इलेक्ट्रिक अवतार में देगा Ola और Chetak को सीधी टक्कर!

VIKASH KHALKHO
Kinetic Scooter : 41 साल बाद लौट रहा है इंडिया का सबसे पॉपुलर स्कूटर – अब इलेक्ट्रिक अवतार में देगा Ola और Chetak को सीधी टक्कर!

Kinetic Scooter : नई दिल्ली | देश का पहला ऑटोमैटिक स्कूटर Kinetic Honda DX, जिसे 1984 में लॉन्च किया गया था, अब 41 साल बाद इलेक्ट्रिक वर्जन में वापसी के लिए तैयार है। काइनेटिक ग्रीन कंपनी इसे 28 जुलाई 2025 को एक नए रेट्रो-इलेक्ट्रिक डिजाइन के साथ बाजार में उतारने जा रही है।

काइनेटिक DX की विरासत

Kinetic DX को भारत की पहली टू-स्ट्रोक ऑटोमैटिक स्कूटर के रूप में जाना जाता है। इसे काइनेटिक इंजीनियरिंग और जापानी कंपनी होंडा के संयुक्त उपक्रम के तहत लॉन्च किया गया था। अपने समय में यह स्कूटर अपने चौड़े हेडलैंप, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और स्टाइलिश डिज़ाइन के कारण खासा लोकप्रिय हुआ था।

कंपनी ने इसमें 98cc का इंजन दिया था, जो 7.7 हॉर्सपावर और 9.8 न्यूटन मीटर टॉर्क देता था। इसके साथ वेरियोमैटिक CVT गियरबॉक्स तकनीक भी जोड़ी गई थी, जो उस वक्त एक बड़ा इनोवेशन माना जाता था।

Read More : Gwalior Crime : पुलवामा की नाबालिक को भगाने वाला ग्वालियर का युवक फरार, कश्मीर पुलिस ने देर रात पिता-पुत्र को हिरासत में लिया

स्टार्ट करो और चल पड़ो — नई सोच का स्कूटर

जहां बजाज और वेस्पा जैसे स्कूटरों में हैंडल पर लगे मैनुअल गियर की झंझट होती थी, वहीं Kinetic DX को केवल स्टार्ट कर एक्सेलेरेटर घुमाकर चलाया जा सकता था। इसके साथ किक और सेल्फ-स्टार्ट, दोनों विकल्प दिए गए थे — जो उस समय एक बड़ी सुविधा मानी जाती थी।

स्कूटर की लोकप्रियता का एक कारण यह भी था कि कंपनी दावा करती थी — इसका मेंटेनेंस खर्च मात्र 21 रुपये प्रति माह है, जिसमें स्पेयर पार्ट और लेबर चार्ज दोनों शामिल हैं।

अब इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी

अब Firodia फैमिली के नेतृत्व में Kinetic Green एक बार फिर इस आइकॉनिक स्कूटर को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश कर रही है। हाल ही में इसके डिज़ाइन को पेटेंट कराया गया है और टेस्टिंग के दौरान इसके कई मॉडल देखे भी गए हैं।

नए मॉडल में रेट्रो लुक बरकरार रखा गया है — जिसमें चौड़ा हेडलैंप, स्टाइलिश फ्रंट एप्रन, लंबी सीट और सरल राइडिंग फीचर्स शामिल हैं। हालांकि अभी तक बैटरी स्पेसिफिकेशन या परफॉर्मेंस डिटेल सामने नहीं आई हैं।

बाजार में इनसे होगी टक्कर

इलेक्ट्रिक अवतार में Kinetic DX का सीधा मुकाबला मौजूदा लोकप्रिय स्कूटरों से होगा, जैसे:

  • Bajaj Chetak Electric
  • TVS iQube
  • Hero Vida
  • Ola S1 Series

इनमें से प्रत्येक मॉडल पहले से ही बाजार में अपनी पकड़ बना चुका है, ऐसे में Kinetic DX की वापसी से मुकाबला और दिलचस्प होगा।

लॉन्च की तारीख और संभावनाएं

कंपनी के मुताबिक, नया Kinetic DX Electric Scooter 28 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की प्रतिष्ठा, पुराने यूजर्स की भावनात्मक जुड़ाव और नए जमाने की टेक्नोलॉजी — तीनों का मेल इस स्कूटर को EV मार्केट में खास बना सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *