Indore Crime News: संयोगितागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 16 पेटी अवैध शराब बरामद

Sanjay Sahu
Indore Crime News

Indore Crime News: इंदौर: इंदौर की संयोगितागंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 16 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस को देखकर संदिग्ध चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। जब्त शराब की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

Indore Crime News: दरअसल इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक कार को चिन्हित कर उसकी जांच की। पुलिस के पहुंचते ही वाहन के पास मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति मौके से भाग निकला।

Indore Crime News: जांच के दौरान कार के सभी दरवाजे और डिक्की बंद पाए गए। वाहन के अंदर शराब की पेटियां दिखाई देने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कार का लॉक खुलवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट और डिक्की से देशी मदिरा प्लेन शराब की कुल 16 पेटियां बरामद हुईं।

Indore Crime News: प्रत्येक पेटी में 180 मिलीलीटर के 50-50 क्वार्टर पाए गए। इस तरह कुल 144 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार 800 रुपये आंकी गई है। वही वाहन की जांच के दौरान डैशबोर्ड से रोहित पंवार नामक युवक के आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। बिना वैध लाइसेंस के शराब का परिवहन किए जाने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की विवेचना की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *