मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रसव, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल

0

सतना – मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी लापरवाहियों को लेकर सुर्खियों में है। रविवार रात एक गर्भवती महिला को मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में बच्चा जन्म देना पड़ा, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।

रामस्थान-भठिया निवासी सोनम कोल को जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के ज़रिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रात करीब साढ़े सात बजे जब एम्बुलेंस अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुँची, तभी सोनम को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और कुछ ही मिनटों में महिला ने वहीं पर बच्चे को जन्म दिया। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल परिसर में बिजली गुल थी और जनरेटर या सोलर सिस्टम चालू नहीं थे। ऐसे में परिजनों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रसव कराया।

परिजनों ने डिलीवरी के तुरंत बाद अस्पताल के स्टाफ को सूचना दी, लेकिन तब तक बच्चा जन्म ले चुका था। सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला ने इस घटना को “व्यवस्था की चूक” माना है और स्वीकार किया कि अस्पताल की इंटरनल वायरिंग में भी कई समस्याएं हैं।

डॉ. शुक्ला के अनुसार, अस्पताल में आपातकालीन स्थिति के लिए जनरेटर और सोलर पैनल की व्यवस्था है, लेकिन घटना के समय दोनों ही सिस्टम निष्क्रिय थे। उन्होंने बताया कि अब चार्जिंग लाइट्स और इमरजेंसी बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की शर्मनाक स्थिति से बचा जा सके।

सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी बिजली आपूर्ति के लिए 25 लाख रुपये का प्रस्ताव बिजली विभाग को भेजा गया है। विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद स्थायी समाधान की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई हो। इससे पहले भी कई मौकों पर मरीजों और उनके परिजनों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि इस अस्पताल को ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ मिल चुका है, फिर भी ज़मीनी हकीकत इससे बिलकुल अलग है।

अब देखना यह है कि क्या इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद टूटेगी, या यह मामला भी पुरानी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

3 करोड़ रुपये के कार्यों की मंज़ूरी, डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

0

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है। क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम को 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसी कड़ी में आज पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में आंतरिक सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

डामरीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद आशु चंद्रवंशी ने विधायक मूणत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने बताया कि डामरीकरण से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात में कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और विकास कार्यों के लिए विधायक को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, क्षेत्रवासी और अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रीवा में पारिवारिक रिश्तें कलंकित, ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

0

रीवा, मध्यप्रदेश। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करते हुए एक ससुर ने अपनी ही बहू को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को जब महिला घर में अकेली थी, तब आरोपी ससुर ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पहले समाज और परिवार की इज्जत को ध्यान में रखते हुए मामला थाने में दर्ज नहीं कराया, लेकिन जब आरोपी ससुर ने दूसरी बार भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की, तो महिला ने साहस दिखाते हुए 14 अप्रैल की रात को बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था और बाहर काम कर रहा था। घटना की जानकारी उसने पति को दी, जिसके बाद उसने घर आकर स्थिति को समझा, लेकिन पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। आरोपी द्वारा बार-बार अत्याचार की कोशिशों से तंग आकर अंततः महिला को पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

इस मामले में सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

अंबेडकर जयंती के दौरान बवाल, फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

0

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हिंगोना गांव में डीजे की आवाज को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में संजय पिप्पल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानू दोनेरिया गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के अनुसार, भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा जब अपने समापन की ओर लौट रही थी, तभी रास्ते में गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने डीजे बजाने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प और फायरिंग में बदल गई।

फायरिंग के दौरान संजय पिप्पल को गोली लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, रानू दोनेरिया के दाहिने हाथ में गोली लगी है, जिसे गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

सीएसपी दीपाली चंदौरिया ने जानकारी दी कि घटना में शामिल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए गिरा बंदी और छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के घरों को बुलडोजर से गिराने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। घटना को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने भी स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

सचिव स्तर पर फेरबदल, मुकेश बंसल का पद रजत कुमार को सौंपा गया

0

रायपुर, 15 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक सुचारुता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सचिव स्तर पर अहम फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश कुमार बंसल (बैच 2005) को सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। मुकेश बंसल वर्तमान में वित्त विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं और अब वे केवल इसी विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

सचिव स्तर पर फेरबदल, मुकेश बंसल का पद रजत कुमार को सौंपा गया
सचिव स्तर पर फेरबदल, मुकेश बंसल का पद रजत कुमार को सौंपा गया

वहीं, रजत कुमार (IAS 2005), जो पहले से ही वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, सार्वजनिक उपक्रम विभाग, तथा वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजनाएं) विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें अब सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। सचिव स्तर पर हुए इस फेरबदल से प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को और अधिक सशक्त व समयबद्ध बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

0

रायपुर, 15 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ स्थानांतरित किया है। यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है, जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

देखें आदेश की कॉपी

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची
राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

जारी सूची के अनुसार:

  1. विनायक शर्मा (RAS, 2015) – वर्तमान में छत्तीसगढ़ संवाद के महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें अपर कलेक्टर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियुक्त किया गया है।

  2. सुमित यादव (RAS, 2015) – संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर से स्थानांतरित होकर अब संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर बने।

  3. मीनाक्षी माडवी सोम ठाकुर (RAS, 2015) – अब तक संयुक्त कलेक्टर, धमतरी थीं, उन्हें संयुक्त कलेक्टर, बस्तर (जगदलपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।

  4. पुष्पा प्रियंका नेताम (RAS, 2018) – जो पहले संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर में पदस्थ थीं, अब उन्हें संयुक्त कलेक्टर, बलौदाबाजार नियुक्त किया गया है।

  5. अशोक कुमार महल (RAS, 2018) – डिप्टी कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर से स्थानांतरित होकर अब डिप्टी कलेक्टर, सरायपाली बिलाईगढ़ बनेंगे।

  6. सुष्री गीता रायस्त (RAS, 2018) – डिप्टी कलेक्टर, कवर्धा से अब उपायुक्त (राजस्व), संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भेष बदल नशे के कारोबार पर कंसा शिकंजा

0

बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने बिलासपुर पुलिस ने बेलगहना, कोटा और रतनपुर थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। श्रद्धालुओं के भेष में पहुंची पुलिस टीमों ने छापा मारकर कुल 606 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 21 हजार रुपये आंकी गई है। इस पूरे अभियान में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

बेलगहना में मंदिर स्थल से भारी मात्रा में शराब जब्त

बेलगहना पुलिस ने मरहीमाता दर्शन स्थल पर श्रद्धालुओं के रूप में पहुंचकर छापा मारा। यहां रामचरण मरकाम और बृजेश यादव को रंगेहाथ पकड़ा गया। रामचरण के पास से 210 लीटर और बृजेश के पास से 140 लीटर शराब जब्त की गई। वहीं, शोभा बंजारे नामक महिला को बेलगहना के सतनामीपारा इलाके से 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वह अपने घर में ही शराब बेचते पकड़ी गई।

कोटा व रतनपुर में भी दबिश, नष्ट की गई सैकड़ों लीटर शराब

कोटा पुलिस ने कपासिया कला और बिल्लीबंद गांवों में एक साथ दबिश दी। अमरीका बाई लहरे से 150 लीटर और छोटू उर्फ राजेश्वर बंजारे से 12 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त मौके पर 600–700 लीटर शराब को नष्ट किया गया। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्हा में रहने वाले कृष्ण कुमार कोरम को 64 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वह घर में ही अवैध शराब का निर्माण और बिक्री कर रहा था।

पुलिस की सख्ती से हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई ने अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है। बेलगहना से लेकर रतनपुर तक पुलिस की रणनीति और भेष बदलकर की गई रेड से यह स्पष्ट हो गया है कि कानून की पकड़ से बचना अब नामुमकिन नहीं, नामुमकिन है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और अवैध शराब कारोबार पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

मां-बेटी की घर के पास मिली लाशें, जांच में जुटी पुलिस

0

रायगढ़, छत्तीसगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मंगलवार सुबह एक ही परिवार की दो महिलाओं की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला सिदार और उनकी बेटी पुष्पा सिदार की लाशें उनके घर के पास संदिग्ध हालत में पाई गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल खुद मौके पर पहुंचे, साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि मृतक उर्मिला सिदार अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन घटना की रात उसकी एक बेटी घर पर नहीं थी।

फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। दोहरी हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

देर रात क्लबों में पुलिस की छापेमारी, नशे में युवक-युवतियां मिले

0

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। देर रात शहर के कई मशहूर क्लबों में छापेमार कार्रवाई की गई, जहां नशे में धुत युवक-युवतियों को पार्टी करते हुए पकड़ा गया। इस कार्रवाई से शहर के नाइटलाइफ और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के संकेत मिले हैं। कार्रवाई नया रायपुर के एएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में की गई। टीम ने IP क्लब और एल्सवेयर क्लब सहित अन्य स्थानों पर अचानक दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन क्लबों में तय समय सीमा के बाद भी पार्टी जारी है और खुलेआम शराब परोसी जा रही है।

तय समय के बाद भी खुले थे क्लब
रायपुर पुलिस की टीम जब क्लबों में पहुंची, तब रात काफी हो चुकी थी। क्लब को निर्धारित समय के अनुसार बंद कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन क्लब संचालक नियमों को दरकिनार कर देर रात तक शराब और तेज म्यूजिक के साथ पार्टी चलवा रहे थे।

नशे में मिले युवक-युवतियां, पुलिस ने लगाई फटकार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देखा कि कई युवक-युवतियां नशे की हालत में पार्टी में शामिल थे। कुछ की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें बाहर लाने के लिए स्टाफ की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर ही क्लब संचालकों को जमकर फटकार लगाई और क्लब प्रबंधन को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी।

शराब परोसने पर कसा शिकंजा
पुलिस ने उन क्लबों की भी जांच की जहां बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी या तय मात्रा से अधिक शराब स्टॉक रखा गया था। मामले में कुछ क्लब संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ASP विवेक शुक्ला की चेतावनी
एएसपी विवेक शुक्ला ने मीडिया को बताया कि “शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि सभी क्लब नियमों का पालन करें। देर रात तक नशा और तेज आवाज में संगीत से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। अब से ऐसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।” रायपुर पुलिस ने संकेत दिए हैं कि ऐसी छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की ओर से क्लबों को नियमों की याद दिलाई गई है और कहा गया है कि यदि उल्लंघन दोहराया गया, तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

तोहफे पर विवाद बना जानलेवा, नाबालिग लड़की की हत्या

0

नई दिल्ली | दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कैंट इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह घटना 6 अप्रैल को हुई, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब जाकर हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अमित ने हत्या से पहले पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

क्या था मामला?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमित ने लड़की को कुछ अन्य लड़कों से तोहफे न लेने के लिए टोका था। इस पर लड़की ने तैश में आकर जवाब दिया – “अगर मैं ले लूं तो तुम क्या कर लोगे? ज़्यादा बोलोगे तो तुम्हें मरवा दूंगी।”
लड़की की यह प्रतिक्रिया अमित को इतनी नागवार गुज़री कि उसने उसी वक्त चाकू निकालकर लड़की पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में लड़की की गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी सांस की नली तक कट गई थी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

खुद को भी चाकू मारा आरोपी ने
हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया और अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने जैसे ही डॉक्टरों ने उसे फिट घोषित किया, उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ हत्या और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह वारदात कई सवाल खड़े करती है — क्या हमारी युवा पीढ़ी भावनात्मक रूप से इतनी अस्थिर हो चुकी है? क्या मामूली तकरार अब सीधे हिंसा में बदलती जा रही है? इन सवालों के जवाब ढूंढना अब समाज और कानून व्यवस्था दोनों की जिम्मेदारी है।