रीवा में पारिवारिक रिश्तें कलंकित, ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

Parivesh
रीवा में पारिवारिक रिश्तें कलंकित, ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

रीवा, मध्यप्रदेश। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करते हुए एक ससुर ने अपनी ही बहू को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को जब महिला घर में अकेली थी, तब आरोपी ससुर ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पहले समाज और परिवार की इज्जत को ध्यान में रखते हुए मामला थाने में दर्ज नहीं कराया, लेकिन जब आरोपी ससुर ने दूसरी बार भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की, तो महिला ने साहस दिखाते हुए 14 अप्रैल की रात को बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था और बाहर काम कर रहा था। घटना की जानकारी उसने पति को दी, जिसके बाद उसने घर आकर स्थिति को समझा, लेकिन पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। आरोपी द्वारा बार-बार अत्याचार की कोशिशों से तंग आकर अंततः महिला को पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

इस मामले में सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *