Saturday, March 7, 2026
21 C
Raipur

Surajpur Court Verdict : अवैध संबंध में पति बना बाधा तो पत्नी ने प्रेमी के साथ की हत्या, कोर्ट ने सुनाई खौफनाक सजा

Surajpur Court Verdict : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक सनसनीखेज मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक के कारण घर में लगातार झगड़े हो रहे थे, जिसके चलते दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी। कोर्ट ने दोनों को सश्रम आजीवन कारावास के साथ 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

Surajpur Court Verdict : मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नमदगिरी का है। 3 जनवरी 2024 को सुनील देवांगन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि वह 2 जनवरी की शाम को घर से घूमने निकला था और वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव खेत में मिला। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

 

READ MORE: SP Ankita Sharma : SP अंकिता शर्मा की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, डोंगरगढ़ थाना प्रभारी लाइन अटैच

Surajpur Court Verdict : जांच में डॉग स्क्वाड की मदद ली गई, जिसमें कुत्ते ने मृतक के घर और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवांगन की ओर इशारा किया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी देवांगन और एक युवक रामकुमार के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस ने जब लक्ष्मी से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

Surajpur Court Verdict : लक्ष्मी ने बताया कि उसके प्रेमी रामकुमार के साथ उसके संबंध थे, जिसका शक उसके पति सुनील को हो गया था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। परेशान होकर दोनों ने मिलकर सुनील की हत्या की साजिश रची और गमछे से गला दबाकर उसे मार डाला। हत्या के बाद शव को खेत में ले जाकर फेंक दिया गया।

 

READ MORE: CG Road Accident : एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर

 

Surajpur Court Verdict : पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद सूरजपुर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories