Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Road Accident : एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को...

CG Road Accident : एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर

0
103
CG Road Accident
CG Road Accident

CG Road Accident : बलौदाबाजार। भाटापारा में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चार में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Road Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे सवारों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

 

READ MORE :  SP Ankita Sharma : SP अंकिता शर्मा की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, डोंगरगढ़ थाना प्रभारी लाइन अटैच

CG Road Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों एक ही बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बाइक फिसलकर ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Road Accident : पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाइक किस दिशा से आ रही थी और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here