Thursday, June 18, 2026
32.1 C
Raipur

Raipur News: रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती: एक ही रात में 132 नशेड़ी चालक पकड़ाए, कोर्ट में होगी पेशी

Raipur News: रायपुर। राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर रायपुर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 मार्च की रात शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है और सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Raipur News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है और चालक अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डालता है।

Raipur News: इसी कड़ी में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस साल जनवरी से अब तक करीब 1100 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

Raipur News: 14 मार्च की रात एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के आठ अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारियों और स्टाफ की टीमों ने चेकिंग के दौरान 132 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।

Raipur News: पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी टारगेट को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ ही गंभीर जोखिम भी है, इसलिए इस पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

Raipur News: यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। पुलिस का कहना है कि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Related Articles

Popular Categories