Punjab Blast News : पंजाब में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर ‘डबल अटैक’: जालंधर और अमृतसर में धमाके, NIA ने संभाली जांच की कमान

0
141

Punjab Blast News : चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब में मंगलवार की रात दो बड़े विस्फोटों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। पहला धमाका जालंधर में BSF के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुआ, जबकि दूसरा धमाका अमृतसर में सैन्य छावनी (खासा कैंप) के पास दर्ज किया गया। इन घटनाओं ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा और सीमा पार से होने वाली साजिशों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।Punjab blasts

घटनाक्रम की जानकारी:

  • पहला धमाका (जालंधर): रात करीब 8 बजे बीएसएफ चौक पर मुख्यालय के बाहर खड़े एक स्कूटर में संदिग्ध धमाका हुआ। इससे एक ट्रैफिक सिग्नल का खंभा और पास की दुकान के शीशे टूट गए।

  • दूसरा धमाका (अमृतसर): जालंधर से करीब 90 किलोमीटर दूर अमृतसर के खासा कैंप (आर्मी कैंट) के पास रात 11:15 बजे तेज आवाज सुनाई दी।Punjab blasts

NIA और केंद्रीय एजेंसियों की दस्तक घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कमान संभाल ली है। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या इन धमाकों का कोई आपस में संबंध है। विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी से ठीक एक दिन पहले हुई इन घटनाओं को एक सोची-समझी साजिश के रूप में देखा जा रहा है।Punjab blasts

ISI का ‘गेमप्लान’ और आतंकी कनेक्शन सुरक्षा एजेंसियों ने हाल के दिनों में पाकिस्तान की ISI समर्थित खालिस्तानी मॉड्यूल की सक्रियता को नोट किया है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी ऑपरेटिव जसवीर चौधरी भारत में भर्ती किए गए हैंडलर्स के जरिए आतंकी हमलों की फिराक में है। फरवरी में ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों की खेप और 27 अप्रैल को शंभू रेल कॉरिडोर पर हुए आईईडी धमाके को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।Punjab blasts:

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here