Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

Politics News : AI वीडियो से गरमाई सियासत: भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस ने बताया फर्जी प्रचार

Politics News : रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ की राजनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक नया हथियार बनकर उभरा है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ तीन AI जनरेटेड वीडियो जारी किए हैं, जिनमें कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जवाब में कांग्रेस ने इन वीडियो को फर्जी बताते हुए भाजपा पर पलटवार किया है।

 

READ MORE:  Indore News : अफीम तस्कर ऑन रोड, द्वारकापुरी पुलिस ने कार से ले जा रहे 4 लाख की अफीम के साथ दो आरोपियों को दबोचा…

Politics News : एक वीडियो में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की चर्चा करते हुए उन पर आपराधिक मामलों का जिक्र किया गया है। वीडियो के एक दृश्य में कहा गया कि भिलाई से देवेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष बना देते हैं, जिस पर जवाब आता है कि उनके खिलाफ बलौदाबाजार में आगजनी का केस दर्ज है। इसके बाद विकास तिवारी के नाम पर चर्चा होती है और कहा जाता है कि उन पर गाली-गलौज का आरोप है। रायपुर के आसिफ मेमन का नाम भी वीडियो में सामने आता है।

Politics News : दूसरे वीडियो में कांग्रेस पर आदिवासी नेताओं के अपमान का आरोप लगाया गया है। तीसरे वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम और बिहार चुनाव में कांग्रेस की जीत का सपना देखते हुए दिखाया गया है।

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने इन वीडियो को सही ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस जैसा है, वही AI में दिख रहा है। वहीं, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में चोर-डकैत भरे हैं, ऐसे लोग ही उनके संगठन की पहचान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांजगीर में NSUI का जिलाध्यक्ष डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा गया, यही कांग्रेस की वास्तविकता है।

कांग्रेस ने इन आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए फर्जी वीडियो और झूठे प्रचार में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा असली समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रही है।

Politics News : गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस भी बिजली बिल के मुद्दे पर AI वीडियो बनाकर भाजपा सरकार को घेर चुकी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल युग में AI प्रचार का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है, लेकिन इसके साथ नैतिक जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार का कहना है कि जब तक नैतिकता बनी रहती है, तब तक यह माध्यम खतरनाक नहीं है, लेकिन बिना नियंत्रण के इसका दुरुपयोग लोकतांत्रिक बहस को नुकसान पहुंचा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P News : इंदौर निगम बजट सत्र में हंगामा, पोस्टर लहराकर विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट...

Related Articles

Popular Categories