Indore News : अफीम तस्कर ऑन रोड, द्वारकापुरी पुलिस ने कार से ले जा रहे 4 लाख की अफीम के साथ दो आरोपियों को दबोचा…

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर। इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कार का इस्तेमाल कर अफीम की तस्करी कर रहे थे।

Read more : Indore News : डकैती गैंग का पांचवां खतरनाक गुर्गा गिरफ्तार : परदेशीपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आशीष पाल, रिमांड में खुलेंगे कई राज…

Indore News : एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात को पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से 463 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से आरोपी आलोक शर्मा और कमल पटेल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

Read more : MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव बोले— महर्षि वाल्मीकि ने घर-घर में राम लक्ष्मण, शरद पूर्णिमा से दिवाली तक समरसता का पर्व

पुलिस ने आरोपियों से उनकी कार और जब्त की गई अफीम को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों से यह जानने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है कि वे यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इसकी डिलीवरी किसे करने जा रहे थे। इस गिरोह के तार कहाँ-कहाँ तक जुड़े हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *