Wednesday, August 19, 2026
Home National ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस में लगी आग, नई दिल्ली से जा रही थी...

ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस में लगी आग, नई दिल्ली से जा रही थी चेन्नई , यात्रियों में अफरा-तफरी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : नई दिल्ली से चेन्नई जा रही ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (12616) में मंगलवार दोपहर आग लग गई। यह घटना सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिविजन में सिंधी और तुलजापुर स्टेशनों के बीच हुई।

ट्रेन को तुरंत रोका गया

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, SLR कोच से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी को चोट नहीं आई।

रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई

रेलवे स्टाफ ने प्रभावित कोच को तुरंत ट्रेन से अलग किया और स्थानीय फायर ब्रिगेड को बुलाया। शुरुआती तौर पर, कोच में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पा लिया गया।

Read More : बुरी फंसी अमीषा पटेल! चेक बाउंस केस में गैर-जमानती वारंट, क्या होंगी गिरफ्तार…

प्रारंभिक जांच जारी

सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने बताया कि ट्रेन सुबह नागपुर से रवाना हुई थी। वर्धा के सिंधी रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय, सुबह 11:09 बजे धुआं देखा गया। अधिकारी ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने का कारण पता चलेगा।प्रभावित कोच को अलग करने के बाद ट्रेन कुछ समय में अपनी यात्रा जारी करेगी।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित

रेलवे अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ट्रेन और कोच में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रारंभिक कदमों और त्वरित कार्यवाही के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here