Mahasamund News : महासमुंद, छत्तीसगढ़। गांजा तस्करी के एक आरोपी को पैसे लेकर छोड़ देने के आरोप में महासमुंद के 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी के पास से 500 रुपये के 15 नकली नोट बरामद हुए।
Mahasamund News : क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कवर्धा पुलिस ने भीखम चंद्रवंशी नामक एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में भीखम ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा और नकली नोट लेकर महासमुंद के रास्ते तस्करी कर रहा था। उसने खुलासा किया कि रास्ते में पटेवा थाना के कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा था, लेकिन पैसे लेकर उसे छोड़ दिया गया।
जब यह जानकारी महासमुंद पुलिस अधीक्षक तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटेवा थाने में पदस्थ चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया। भीखम की गिरफ्तारी और नकली नोटों के मिलने से पुलिस की मिलीभगत का पर्दाफाश हो गया। अब इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।









