CG Road Accident : सड़क हादसों का कहर जारी : खैरागढ़ में दो की मौत, कोरबा में बाइक भिड़ंत में एक युवक ने गंवाई जान…

Parivesh
CG Accident

CG Road Accident : खैरागढ़/कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात और आज सुबह हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं कोरबा में भी एक युवक ने अपनी जान गंवा दी।

CG Road Accident : खैरागढ़: झांकी देखने निकले परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

खैरागढ़ के ग्राम बल्देवपुर निवासी रिलेश साहू (32) अपने भांजे मोहित साहू (13), पत्नी और दो मासूम बेटियों के साथ बाइक पर राजनांदगांव की झांकी देखने जा रहे थे। ठेलकाडीह के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिलेश और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। रिलेश की पत्नी करिश्मा साहू और उनकी डेढ़ व तीन साल की बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक ही बाइक पर पांच लोगों का सवार होना भी इस हादसे का एक बड़ा कारण है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

दूसरी घटना कोरबा जिले के पाली-चैतुरगढ़ मार्ग पर हुई। आज सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में अन्नू सिंह (22) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इन दोनों हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *