महादेव एप सट्टा कांड: ईडी का देशभर में शिकंजा, 573 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Parivesh
महादेव एप सट्टा कांड ईडी का देशभर में शिकंजा, 573 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। रायपुर ईडी की टीमों ने 16 अप्रैल को दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और संबलपुर समेत देश के कई बड़े शहरों में छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने 3 करोड़ 29 लाख रुपये कैश जब्त किया, साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज भी बरामद किए।

ईडी की इस सघन कार्रवाई के दौरान डीमैट अकाउंट, बांड्स और सिक्योरिटीज सहित कुल 573 करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा जानकारी के अनुसार, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के नेटवर्क के जरिए अवैध रूप से देश-विदेश में पैसे का लेनदेन हो रहा था। इससे पहले इसी महीने छत्तीसगढ़ में डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापे मारे गए थे। इन कार्रवाईयों से स्पष्ट है कि ईडी इस बहुचर्चित सट्टा घोटाले की जड़ तक पहुंचने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *