dhaan upaarjan kendr : महासमुंद। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति किशनपुर (पंजीयन क्रमांक 1191) में गुरुवार को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष विजय पटेल, सरपंच श्रीमती रिविकान्ति संजय बरिहा, ग्राम पटेल गौरव प्रधान, पूर्व सरपंच आनंद खुटे, नोडल एल.डी. रायकवार, कमल सिदार, केंद्र प्रभारी पुनीत सिन्हा और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर और भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से किया गया। अध्यक्ष विजय पटेल ने बताया कि केंद्र में धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बनाए गए सभी व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
Read More : Pending cases : पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना कोतवाली का किया निरीक्षण, दिए कई अहम दिशा-निर्देश
dhaan upaarjan kendr : केंद्र प्रभारी पुनीत सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को धान विक्रय में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदी की जाएगी और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
शुभारंभ के दौरान किसानों और समिति के सदस्यों ने इस अवसर का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। किसानों में प्रमुख रूप से तरूण प्रधान, गजानंद बेहरा, नारायण बेहरा, संजय बरिहा, रामलाल भारद्वाज, रामावतार सिन्हा, राजकुमार बरिहा, दिलकुमार मिर्धा, हरी पटेल, नंद कुमार बारिक, लिंगराज प्रधान, वेलेंगिरी, महेश यादव, रूपानन्द प्रधान, देवनारायण प्रधान, थाबिर साहू, हराधन साहू, योगेश कुमार साहू, बृजेश सिन्हा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
dhaan upaarjan kendr : इस अवसर पर समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी खरीदी प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इससे किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर धान बेचने में सुविधा होगी।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किशनपुर केंद्र में धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्रीय किसानों में काफी उत्साह और संतोष देखने को मिला है, जिससे आगामी खरीदी सत्र में बेहतर परिणाम की उम्मीद है।











