CG News : PM मोदी के मन की बात के 127वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं ने सुना

0
131

गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। यह कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 17, नेहरू नगर शक्ति केंद्र गंगानगर (बूथ क्रमांक 47) में संदीप शुक्ला के निवास पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और शांति नगर के नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और युवा नेतृत्व पर विचार साझा किए।
उन्होंने दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं तथा 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने का आह्वान किया।
साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्षद कार्तिक यादव, दिनेश स्वर्णकार, सचिन पांडे, चंद्रमा द्विवेदी, देवकरण शाह, प्रहलाद अग्रवाल, संजय सिंह ठाकुर, कृष्णकांत शुक्ला, नम्रता शुक्ला, आभा शुक्ला, निधि अवस्थी, सूर्यकुमार मिश्रा और शैलेश शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News
Previous articleMasti 4 Release : ‘मस्ती’ फ्रेंचाइज़ की चौथी किस्त में मस्ती और हंसी का वादा, ट्रेलर लॉन्च इवेंट…
Next articleBacheli News : किरंदुल में रथ यात्रा के दिन हुए सोने की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here