Masti 4 Release : मुंबई : ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की सफलता के बाद लेखक-निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी अब अपनी अगली फिल्म ‘मस्ती 4’ की रिलीज़ की तैयारी में जुटे हैं। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की यह कॉमेडी फिल्म नवंबर में रिलीज़ होगी। उससे पहले फिल्म का ट्रेलर 28 अक्टूबर को मुंबई में ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। ‘मस्ती’ फ्रेंचाइज़ की चौथी किस्त को लेकर दर्शकों में उत्साह है, और मेकर्स वादा कर रहे हैं पहले से ज्यादा हंसी और मस्ती का।
READ MORE : salman khan : सलमान खान पाकिस्तान में घोषित हुए आतंकी!, इस बयान से पाकिस्तान में बवाल
फिल्म ‘मस्ती 4’ का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट मंगलवार, 28 अक्टूबर को मुंबई में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। ट्रेलर की लंबाई 3 मिनट 3 सेकंड होगी, जिसमें फिल्म की कहानी, किरदारों और उसके मज़ेदार कॉमिक फ्लेवर की झलक दिखाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स को अपने फाइनल प्रोडक्ट पर पूरा भरोसा है और वे इसे दर्शकों के साथ साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स की टीम मौजूद रहेगी, जिससे इवेंट को ग्लैमरस टच मिलेगा।
READ MORE : MP News : वार्ड 74 में नगर निगम के राजस्व अभियान को लेकर बवाल, पार्षद पति और अमले में तीखा विवाद
![]()
फिल्म ‘मस्ती 4’ – फिल्म ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, श्रेया शर्मा, रुही सिंह, इलनाज़ नोरोज़ी, शाद रंधावा और निशांत मल्कानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकार 28 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम को सितारों की चमक मिलेगी
Masti 4 Release : फिल्म को वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा पेश किया जा रहा है, जबकि इसके साथ मराठी इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स भी सहयोग में हैं। इसे ए. झुनझुनवाला और शिखा करण अहलूवालिया , इंद्र कुमार और अशोक ठाकेरिया , शोभा कपूर और एकता कपूर तथा उमेश बंसल ने प्रोड्यूस किया है।
मस्ती 4 अगले महीने 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।




